फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Atul jumped from the roof of Chilla police station to escape, suffering a fracture in his left leg.

Banda News: भागने में चिल्ला थाने की छत से कूदा था अतुल, हुआ था बाएं पैर में फ्रैक्चर

Mon, 08 Dec 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 08 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Atul jumped from the roof of Chilla police station to escape, suffering a fracture in his left leg.
फोटो - गोली लगने के बाद गिरा पड़ा व पैर में बंधा प्लास्टर। स्त्रोत : पुलिस
बांदा। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने बताया कि शौचालय जाने के बहाने चकमा देकर वह भाग निकला। बताया कि बीती 29 अगस्त 2025 को फतेहपुर जनपद के राधा नगर क्षेत्र के रहने वाले सेल्समैन नीरज कुमार ने चिल्ला थाने में तहरीर दी थी कि वह चिल्ला के अमन फिलिंग पेट्रोल पंप में सेल्समैन के पद पर कार्यरत है। फिलिंग स्टेशन से 570 लीटर डीजल प्लास्टिक की केन व 38 लीटर पेट्रोल गाड़ी में डलवाकर अज्ञात लोग बिना रुपये दिए चकमा देकर भाग गए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में उसी दिन चिल्ला थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस अज्ञात की तलाश कर रही थी। दो सितंबर को चिल्ला पुलिस ने उन्नाव के अतुल सिंह को मदनपुर चौराहे से गिरफ्तार किया था। उसके पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद की थी। अतुल ने पूछताछ में स्वीकार किया था कि 28 अगस्त को चिल्ला थाना क्षेत्र के अमन फिलिंग पेट्रोल पंप से 38 लीटर पेट्रोल व 570 लीटर डीजल भराया था।
विज्ञापन

16 अप्रैल को हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में राम फिलिंग पेट्रोल पंप व 31 अगस्त को हमीरपुर के थाना लालपुर क्षेत्र के अखिल पेट्रोल पंप से 560 लीटर डीजल व 26.5 लीटर पेट्रोल अपनी कार में भराकर बिना पैसा दिए सेल्समैन को चकमा देकर भाग गया था। पुलिस ने उसे तीन सितंबर को न्यायालय में पेश किया था। तब से वह जिला कारागार में निरुद्ध था। चिल्ला पेट्रोल पंप में कांड करने के बाद पुलिस ने उसे दो सितंबर को गिरफ्तार किया तो पूछताछ के दौरान वह चिल्ला थाने से भागने के प्रयास में छत से कूद गया था, इससे उसके बाएं पैर में फ्रेक्चर हो गया था। इसी के चलते उसे 17 नवंबर को जिला कारागार से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसकी सुरक्षा के लिए पुलिस लाइन से चार हेड कांस्टेबल लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------

पुलिस अभिरक्षा से भागा अतुल रात में ही अलीगंज मोहल्ला पहुंचा था
-रात डेढ़ बजे मोबाइल फोन के ऑन करने पर मिली थी लोकेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। मेडिकल कालेज के अस्थि रोग विभाग में भर्ती शातिर अतुल सिंह दो सिपाहियों को चकमा देकर भागा तो मेडिकल स्टाफ को भी भनक नहीं लग सकी थी। बताया जा रहा है कि अतुल सिंह मेडिकल कॉलेज से निकलने के बाद कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज मोहल्ला पहुंचा था। यहां अपने किसी परिचित के यहां रात में रुका। रात करीब 1ः30 बजे उसने अपना फोन ऑन किया तो सर्विलांस ने उसे ट्रेस किया था। उसकी लोकेशन अलीगंज क्षेत्र में मिल रही थी।
इससे पुलिस ने अलीगंज मोहल्ले में सुरागरसी शुरू की तो दूसरे दिन वह मध्य प्रदेश की ओर भागने के लिए केसीएनआईटी के पीछे निर्जन स्थान परागी तालाब के पास पकड़ में आ गया और पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक उसके सहयोगी ने ही उसे तमंचा और रुपये उपलब्ध कराए थे। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि अतुल मध्य प्रदेश की ओर भागने के प्रयास में था। अलीगंज में रहने वाले उसके साथी के विषय में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अतुल के सहयोगी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

-----------------------

वर्जन
----------------------

इनामी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। यह मध्य प्रदेश की ओर भागने के प्रयास में था। प्रथम दृष्टया लापरवाही मिलने पर चारों हेड कांस्टेबलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस प्रकरण की जांच सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक कर रहीं हैं। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर चारों सिपाहियों का निलंबन भी किया जाएगा।
-पलाश बंसल
पुलिस अधीक्षक, बांदा।
-------------------
इन सवालों ने जवाब नहीं
- मेडिकल कॉलेज के तीसरे तल से भागा कैसे, रैंप या सीढ़ियों से
- वार्ड के बाहर चार पुलिस कर्मी हथियार लेकर क्या करते रहे
- बाएं पैर में प्लास्टर बंधा होने से दौड़ लगाना संभव नहीं
- 17 नवंबर को अस्पताल में भर्ती होने के बाद कौन-कौन मिलने आया
- वार्ड तीसरे व शौचालय दूसरी मंजिल पर है तो उसे अकेले क्यों जाने दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed