फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Attempt to kidnap a student going home from school

Banda News: स्कूल से घर जा रहे छात्र के अपहरण का प्रयास

Tue, 06 Feb 2024 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap a student going home from school
बांदा। स्कूल की छुट्टी के बाद मां के साथ घर आ रहे कक्षा तीन के छात्र को झांसा देकर बाइक सवार दो युवकों ने अगवा करने का प्रयास किया। छात्र की मां द्वारा विरोध करने पर आरोपी बाइक से भाग निकले। मां की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के जरैली कोठी निवासी सीमा सुहेल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह विद्यावती इंटर कॉलेज नरैनी रोड में अध्यापिका है। दो फरवरी को उसका पुत्र अलहान खान विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है। वह उसके साथ जरैली कोठी मजार वाली रोड से चलकर अपने घर के लिए आ रही थी तभी अचानक दो लोगों ने उसके पुत्र को पकड़ लिया और कहा कि तुम्हारे पापा उधर खड़े हैं। तुम्हें बुला रहे हैं।
विज्ञापन

इस बीच सीमा ने पुत्र का हाथ पकड़कर दोनों को ललकारा तो उन्होंने उसके पुत्र को छोड़ दिया। इस बीच उनका एक साथी बाइक से आया और दोनों आरोपियों को बैठाकर अपने साथ ले गया। अध्यापिका सीमा सुहेल ने एसपी व कोतवाली को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, घटना की जानकारी होने पर सिविल लाइन चौकी इंचार्ज नागेंद्र ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। उन्होंने बताया कि अध्यापिका से जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed