{"_id":"5140d9cfffd02c7bd344d925615fc167","slug":"attacked-with-stones-killed-a-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर से कूंचकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर से कूंचकर युवक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 19 Jun 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूरी करने गए युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। दो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव निवासी हरिकिशन (38) पुत्र रमइया मजदूरी करता था। चचेरे भाई श्रवण कुमार ने बताया कि बुधवार को वह काम पर गया था। लौटने के बाद रात लगभग 9 बजे गुरेह गांव का एक व्यक्ति उसे किसी काम के बहाने साथ ले गया।
विज्ञापन
सुबह गांव से कुछ दूर खेत की मेड़ पर उसका शव मिला। पास में शराब की खाली शीशी और कुछ दूर पर सल्फास की डिब्बी पड़ी मिली। आशंका जताई कि पहले उसे सल्फास मिलाकर शराब पिलाई गई। बाद में पत्थरों से कूचकर हत्या की गई। छोटे भाई राजकुमार ने बताया कि मृतक का विवाह 8 साल पहले शिवहद (गिरवां) गांव में हुआ था।
विज्ञापन
कोई संतान नहीं थीं। एक माह से पत्नी मायके में है। चार दिन पहले लिवाने गया था, लेकिन वापस नहीं आई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक की मां सुखरानी की तहरीर पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं कर रही।