{"_id":"5ec171438ebc3e909e0121be","slug":"attack-on-ax-soil-four-injured-banda-news-knp560651328","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड़ की मिट्टी खोदने पर कुल्हाड़ी से हमला, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेड़ की मिट्टी खोदने पर कुल्हाड़ी से हमला, चार घायल
विज्ञापन
बांदा। खेत के मेड़ की मिट्टी खोदने को लेकर हुए दो कुम्हार बिरादरी के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दबंगों ने पिता-पुत्रों समेत चार को लाठियों और कुल्हाड़ी से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली।
कोतवाली देहात क्षेत्र के चहितारा गांव निवासी रामलखन (45) पुत्र बलीवा और उसके दो पुत्र दिनेश (22) व विपिन (18) तथा साले परदेसी लाल (40) पुत्र बदनुवा को पड़ोसी दबंग परिवार ने रविवार को दोपहर लाठी और कुल्हाड़ी से हमलाकर घायल कर दिया। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया।
घायल रामलखन ने बताया कि पड़ोसी दबंग किस्म के हैं। परदेसी के खेत की मेड़ से दबंग परिवार मिट्टी खोद रहा था। मना करने पर हमला कर दिया। कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।