फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Atra Engineering College building construction will be investigated

अतर्रा इंजीनियरिंग कॉलेज भवन निर्माण की होगी जांच

Thu, 19 Nov 2020 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Atra Engineering College building construction will be investigated
Atra Engineering College building construction will be investigated - फोटो : BANDA
बांदा। अतर्रा में साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से बन रहे राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की निर्माण सामग्री की जांच के आदेश डीएम आनंद कुमार सिंह ने दिए हैं। आरईएस अधिशासी अभियंता को सामग्री के सैंपल लेकर जांच करने को कहा है।
विज्ञापन

चेतावनी दी किमानक में गड़बड़ी मिली तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। यहां आवासों का निर्माण भी घटिया मिला। उधर, डीएम ने पीडब्ल्यूडी खंड-1 द्वारा भरखरी गांव में बन रहे संपर्क मार्ग का भी निरीक्षण किया। इंजीनियरिंग कॉलेज भवन का निर्माण राजकीय निर्माण निगम करा रहा है। इसकी लागत 6 करोड़ 56 लाख 22 हजार रुपये है।
विज्ञापन

यहीं सीएनडीएस द्वारा बनाए जा रहे फैकल्टी आवास में फर्श की टायल्स, प्लास्टर आदि घटिया और गुणवत्ताविहीन मिले। डीएम ने शीघ्र निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए। एसडीएम जेपी यादव, आरईएस अधिशासी अभियंता शमीम अहमद, अर्थ एवं संख्या अधिकारी संजीव सिंह बघेल, इंजीनियरिंग कॉलेज निदेशक डॉ. एसपी शुक्ल, प्रो. आशुतोष तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां के बाद डीएम ने पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जा रहे बांदा-बिंसडा रोड पर भरखरी गांव मेें संपर्क मार्ग का मौका मुआयना किया। खुदाई कराकर इस्तेमाल किए जा रही सामग्री की गुणवत्ता और मानक देखे। कार्य संतोषजनक पाया। मार्ग की लागत 62.48 लाख है। यह अगले वर्ष 31 मार्च तक पूरा होना है। अधिशासी अभियंता दूधनाथ यादव, सहायक अभियंता सुधीर कुमार, गंभीर चंद्रा, विनय कुमार सिंह और अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार सविता व सुनील कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed