फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   At present, Kendriya Vidyalaya will run in Agricultural University

फिलहाल कृषि विश्वविद्यालय में चलेगा केंद्रीय विद्यालय

Fri, 11 Dec 2020 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
At present, Kendriya Vidyalaya will run in Agricultural University
कृषि विश्वविद्यालय में केंद्रीय विद्यालय की भूमि का समतलीकरण कराते डीआईओएस विनोद कुमार सिंह। - फोटो : BANDA
बांदा। केंद्रीय विद्यालय में अगले नए शिक्षा सत्र से कक्षाएं चालू करने के लिए कृषि विश्वविद्यालय में अस्थाई भवन की तलाश शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय परिसर में ही स्थायी भवन निर्माण के लिए आठ एकड़ जमीन का समतलीकरण भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति वर्ष 2018 में मिली थी। जमीन न मिलने से इसे अस्थाई तौर पर पचनेही गांव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कालेज में चलाने की योजना थी, लेकिन अब इसे कृषि विश्वविद्यालय के ही किसी भवन में अगले शिक्षा सत्र से शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

उधर, केंद्रीय विद्यालय भवन के लिए कृषि विश्वविद्यालय परिसर में 8 एकड़ भूमि चिह्नित होने के बाद समतलीकरण कार्य शुरू हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह तक केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम यहां आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी बताया कि कृषि विश्वविद्यालय के किसी भवन में फिलहाल केंद्रीय विद्यालय की 5वीं तक की कक्षाएं चलाने के लिए जिलाधिकारी और विश्वविद्यालय प्रशासन से वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed