{"_id":"6504b1b4d4b650954305b356","slug":"assistant-manager-expressed-fear-of-murder-of-the-driver-banda-news-c-212-1-sknp1008-2531-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सहायक प्रबंधक ने चालक की हत्या की आशंका जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सहायक प्रबंधक ने चालक की हत्या की आशंका जताई
Sat, 16 Sep 2023 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
बांदा। छह दिन पहले प्रयागराज डिपो में यहां के चालक का शव बस में लटकता मिलने के मामले में सहायक प्रबंधक ने उसकी हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस महानिदेशक सहित उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में जांच की आवश्यकता बताई है।
बबेरू तहसील के दतौरा गांव के रहने वाले व बांदा डिपो के संविदा चालक वेद प्रकाश का 10 सितंबर की रात्रि प्रयागराज के जीरो रोड डिपो में बस के पीछे के हिस्से में लटकता हुआ शव मिला था। पुलिस ने आत्महत्या मानकर फाइल बंद कर दी। परिजनों का कहना है कि अधिकारियों के उत्पीड़न की वजह से चालक ने आत्महत्या की। हालांकि रोडवेज के अधिकारी पुलिस व परिजनों की बात से सहमत नहीं हैं।
चालक की मौत हो वह हत्या मान रहे हैं। यहां तक सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने डीजीपी सहित पुलिस के उच्चाधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा कि बस की ऊंचाई सात फिट होती है। ऐसे में फंदा लगाकर जान देना संदेहास्पद है।