फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Assistant Engineer accused of suspicious payment of Rs 1 crore

Banda News: सहायक अभियंता पर एक करोड़ के संदिग्ध भुगतान का आरोप

Thu, 05 Feb 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 05 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Assistant Engineer accused of suspicious payment of Rs 1 crore
फोटो - 21 सांसद द्वारा जारी किया गया पत्र। स्त्रोत : स्वयं
बांदा। जनपद में लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड में एक बड़ा निर्माण घोटाला सामने आया है। लोकसभा सांसद कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सहायक अभियंता अजय कुमार पर नियमों को ताक पर रखकर चहेते ठेकेदारों को लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध भुगतान करने का आरोप लगाया है। सांसद ने इस मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में सांसद कृष्णा देवी पटेल ने स्पष्ट किया है कि सहायक अभियंता अजय कुमार पर अनुबंध की शर्तों के विपरीत जाकर अतिरिक्त कार्य दर्शाकर भुगतान करने का आरोप है। यह भुगतान सरकारी खजाने को सीधे नुकसान पहुंचाने वाला बताया गया है। पत्र के साथ संलग्न एक तालिका के अनुसार, वर्ष 2022-23 और 2023-24 के दौरान विभिन्न निर्माण कार्यों में ठेकेदारों विजयेंद्र सिंह, बुंदेलखंड कंसट्रक्शन, रामकिशुन रैकवार, सुरेश चंद्र गुप्ता और मातृभूमि कंसट्रक्शन को कुल 99 लाख 76 हजार 009 रुपये का भुगतान किया गया। सांसद ने इसे प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला बताया है।
विज्ञापन




अनुबंध से बाहर के कार्यों का भुगतान सांसद का आरोप है कि सहायक अभियंता ने बिना उचित तकनीकी जांच और गुणवत्ता परीक्षण के भुगतान जारी किए। कई मामलों में अनुबंध से बाहर के कार्यों को भी भुगतान योग्य दर्शाया गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह एक सुनियोजित घोटाला है। सांसद कृष्णा देवी पटेल ने बताया कि भ्रष्टाचार चरम पर है और सभी सबूत मुख्यमंत्री को भी दिए गए हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विभाग में हड़कंप, अभियंता ने आरोपों को बताया निराधार इस मामले के सामने आने के बाद लोक निर्माण विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सहायक अभियंता अजय कुमार सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि सभी भुगतान नियमानुसार किए गए हैं और शासन को जवाब भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed