फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ASP got angry after finding 220 pending investigations in the police station

Banda News: कोतवाली में 220 विवेचनाएं लंबित मिलने पर एएसपी नाराज

Wed, 20 Aug 2025 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
ASP got angry after finding 220 pending investigations in the police station
बांदा। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने सोमवार की रात को कोतवाली नगर और मंगलवार को जिला अस्पताल स्थित वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया। कोतवाली में 220 विवेचनाओं के लंबित पाए जाने पर नाराजगी जताई। जनसुनवाई पर कोतवाली पुलिस का काम संतोषजनक पाया। उधर, वन स्टाप सेंटर में पांच बालिकाएं आवासित पाईं गईं। उनसे एएसपी ने पूछताछ की।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में कोतवाल समेत शहर के सभी चौकी इंचार्जों के साथ उन्होंने बैठक की। कोतवाली में 220 विवेचनाएं लंबित पाईं गईं। इन विवेचनाओं को पूरा कर न्यायालय में केस डायरी दाखिल करने की बात कही गई। जनसुनवाई के मामलों में कोतवाली का कार्य संतोषजनक पाया। इस मौके पर उन्होंने अपहर्ताओं की बरामदगी के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उधर, मंगलवार को उन्होंने जिला अस्पताल स्थित वन स्टाप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। यहां पांच बालिकाएं आवासित पाईं गईं। उन्होंने पांचों बालिकाओं से व्यवस्था संबंधी पूछताछ की। बालिकाओं के जवाब से उन्होंने संतोष जताया। उन्होंने महिला पुलिस अधिकारियों से बेहतर व्यवस्था के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed