फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Argument with officers on stopping overload truck, indecency with driver

Banda News: ओवरलोड ट्रक रोकने पर अफसरों से बहस चालक से अभद्रता

Thu, 02 Feb 2023 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Argument with officers on stopping overload truck, indecency with driver
अतर्रा। संभागीय परिवहन अधिकारी को एक ओवरलोड बालू भरे ट्रक को पकड़ना भारी पड़ा। बालू माफिया ने गुर्गों के साथ अधिकारी की गाड़ी को घेर लिया और आरटीओ के चालक से अभद्रता करते हुए ट्रक की चाभी निकाल ली। लोगों के जमा होने पर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी अनिल कुमार ने बुधवार को बदौसा रोड स्थित इंडियन बैंक के पास बालू भरे ट्रक को रोककर ड्राइवर से अभिलेख दिखाने को कहा। ओवरलोड बालू की आशंका पर तौल कराने का निर्देश दिया तो ट्रक के साथ गुर्गे लिए चल रहा बालू माफिया भड़क गया और आरटीओ से बहस शुरू कर दी। गुर्गों ने अधिकारी की गाड़ी को घेरकर चालक अम्रेश शर्मा के साथ धक्का मुक्की और अभद्रता की।
विज्ञापन

अफसर के चालक अम्रेश शर्मा के हाथ से ट्रक की चाभी खींच कर वाहन ले जाने लगा। लोगों के जमा होने पर आरोपी भाग निकले। आरटीओ ने ट्रक सीज कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। ट्रक ड्राइवर कर्वी निवासी बताया गया है। एआरटीओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मेरे चालक ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed