फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Archana came first in badminton and Rajababu and Neelu came first in running.

Banda News: बैडमिंटन में अर्चना और दौड़ में राजाबाबू व नीलू आए प्रथम

Mon, 13 Oct 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 13 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Archana came first in badminton and Rajababu and Neelu came first in running.
बांदा। मेरा युवा भारत के अंतर्गत दो दिवसीय ब्लॉक स्तीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। महुआ ब्लॉक में प्रतियोगिता के आखिरी दिन बैडमिंटन, दौड़, कबड्डी व वालीबाल खेल आयोजित किए गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान हरीशंकर ने किया। इसमें खानपुर, पैगंबरपुर, हुसैनपुर कलां, बंसी, कबरेपुर, नौहाई सहित अन्य गांवों की टीमों ने प्रतिभाग किया। बैडमिंटन के बालिका वर्ग में अर्चना प्रथम आईं। बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ में राजाबाबू, 100 मीटर दौड़ में नीलू प्रथम रहे। वहीं बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में रोशनी ने बाजी मारी। कबड्डी बालिका सीनियर में हुसैनपुर की कलावती, रीना, प्रीति, सीमा, पूनम व नैना की टीम विजेता रही। जबकि बालक सीनियर वालीबाल में कबरेपुर गांव की टीम विजेता बनी। टीम में फूलचंद्र, देशराज, मंगल, लखन, लोकेंद्र, दीपक, ओमप्रकाश, पुष्पेंद्र शामिल रहे। प्रतियोगिताओं में रामविलास, ओमप्रकाश, लाला रामसिंह, ओपी सिंह ने निर्णायकों की भूमिका में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान रामलखन, भैयालाल, आशाराम, अनिल कुमार, जगमोहन, रवि अवस्थी, धनीराम, रामकेश, तुलसीदास, हर्ष सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed