{"_id":"67a10c3a15720deea0064df3","slug":"archaeological-department-is-not-repairing-the-dilapidated-jama-masjid-banda-news-c-212-1-bnd1005-121636-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जर्जर जामा मस्जिद की पुरातत्व विभाग नहीं करा रहा मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जर्जर जामा मस्जिद की पुरातत्व विभाग नहीं करा रहा मरम्मत
विज्ञापन
बांदा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित नवाबी जामा मस्जिद की पुरातत्व विभाग ने मरम्मत नहीं कराई। इससे मस्जिद जर्जर हो गई है। हाल ही में मीनार का कुछ भाग टूट कर गिर गया। इस पर पुरातत्व विभाग ने वहां बैरीकेडिंग करवा दी। तीन माह से लगी बैरीकेडिंग से नमाज में बाधा आ रही है। मरम्मत कार्य अभी भी शुरू नहीं कराया जा रहा। इससे अगले माह शुरू हो रहे रमजान माह में नमाजियों को परेशानी होगी7
संरक्षित स्मारक नवाबी जामा मस्जिद की मरम्मत पुरातत्व विभाग ही कराता है। अन्य को अनुमति नहीं है। 100 वर्ष से भी पुरानी मस्जिद की कई वर्षों से मरम्मत न होने से मुख्य भवन में दरारें पड़ गई हैं। इमारत जर्जर है। कुछ दिन पूर्व बायीं तरफ की मीनार का कुछ टुकड़ा टूटकर गिर गया था। पुरातत्व विभाग, झांसी सर्किल ने सुरक्षा का हवाला देकर मीनार के नीचे मस्जिद के आंगन में चारों तरफ बांस और हरे कपड़े की जाली से घेराबंदी करवा दी। साथ ही जल्द मरम्मत कराने का भरोसा दिलाया था। बैरीकेडिंग से उतने हिस्से में नमाज़ नहीं हो पा रही। अगले माह शुरू हो रहे रमज़ान में यहां नमाजियों की भीड़ उमड़ेगी। बेरीकेडिंग से स्थिति और बिगड़ सकती है।
वरिष्ठ पत्रकार ए.आर. सिद्दीकी (हमजा) ने पुरातत्व महानिदेशक, नई दिल्ली और झांसी सर्किल को पत्र व फोटोग्राफ रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए भेजकर इस स्थिति से पुनः अवगत कराया है। उधर, जामा मस्जिद व ईदगाह मुतावल्ली/प्रबंध समिति अध्यक्ष डाॅ. शेख सादी जमां ने बताया कि उन्होंने पुरातत्व विभाग, झांसी सर्किल अफसरों से शीघ्र मरम्मत शुरू कराने का अनुरोध किया है।