फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Another truck collided with a standing truck, two died

Banda News: खड़े ट्रक में दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत

Mon, 14 Aug 2023 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Another truck collided with a standing truck, two died
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बाईपास पर खड़े ट्रक मे पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रक सड़क किनारे सो रहे लोगों को रौंदता हुआ खंदी में चला गया। इस हादसे में वृद्धा और किशोरी की मौत हो गई, जबकि चार साल की बच्ची, उसकी मां और पड़ोसी युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ट्रकों के चालक और परिचालक भाग गए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बाईपास के पास स्थित एफसीआई गोदाम के बाहर सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ी बनाकर मध्य प्रदेश के पन्ना देहात की अंजना अपनी दो बेटियों सुमन और ज्योति के साथ रहती हैं। शनिवार की रात अंजना के घर देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी हाल निवास आसरा कॉलोनी हरदौली घाट की प्रेमा (60) अपने पुत्र अमित का रिश्ता सुमन के साथ तय करने के लिए गर्भवती बेटी उमाक्रांति (32) और नातिन लक्ष्मी (4) के साथ गई थीं। शादी की बातचीत के बाद खाना खाकर परिवार के ज्यादातर लोग झुग्गी झोपड़ी के बाहर चारपाई डालकर सो रहे थे।
विज्ञापन

रात करीब दो बजे एफसीआई गोदाम के बाहर खड़े खाली ट्रक में बांदा से भूसा लादकर कानपुर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे खाली ट्रक सो रहे लोगों को कुचलता हुआ खंदी में चला गया। इस हादसे में प्रेमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय ज्योति, प्रेमा की पुत्री उमाक्रांति और नातिन लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ज्योति ने भी अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद दोनों ट्रकों के चालक और परिचालक भाग गए। रविवार की सुबह ट्रकों को क्रेन से हटवाया गया। सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक चालकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed