फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Anna collides with animal, youth dies

अन्ना पशु से बाइक टकराई, युवक की मौत

Sun, 03 Nov 2019 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
Anna collides with animal, youth dies
बांदा। अन्ना मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। एक अन्य घटना में मैजिक की टक्कर में टेंपो पलटने पर छह सवार घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र के बक्शी पुरवा निवासी पुष्पेंद्र (25) पुत्र राजाभइया शुक्रवार की रात अपने पड़ोसी सुनील (20) पुत्र मोहन के साथ एक ही बाइक पर रानीपुर गांव से घर लौट रहा था। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर गांव से कुछ दूर पर अन्ना मवेशी से बाइक टकरा गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सुनील को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक के पिता राजाभइया ने बताया कि पुष्पेंद्र दो भाइयों में बड़ा और खेतीबाड़ी करता था। वह अपने पीछे पत्नी वंदना और एक पुत्री छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य घटना में कोतवाली नगर के तिंदवारा गांव के पास रविवार को सुबह नरैनी की ओर जा रही तेज रफ्तार मैजिक ने बांदा आ रही टेंपो को टक्कर मार दी। टेंपो पलटने से इसमें सवार मेवालाल (60), आनंदी प्रसाद (67), सुरेश (34), राजाबाई (27), शांती (55) व रेखा (40) घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ घायलों का मेडिकल कालेज में इलाज हुआ। घायलों ने बताया कि टेंपों में लगभग 15 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मैजिक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।
अन्ना पशुओं से वृद्ध सहित 5 घायल
तिंदवारी। दरवाजे पर बैठे वृद्ध को अन्ना पशुओं के झुंड ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल होकर वह बेहोश हो गया। दूसरी घटना में अन्ना मवेशियों की चपेट में आकर दो सगी बहनों समेत चार बच्चे जख्मी हो गए। कस्बे के विकास नगर में रविवार को सुबह रामआसरे वर्मा (75) पुत्र पराग दरवाजे पर बैठा था।

अचानक अन्ना पशुओं का झुंड आ गया और उसे रौैंद दिया। परिजनों ने उसे पीएचसी पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना में कोचिंग जाते समय संध्या (18) व दीपिका (19) पुत्री जयदीप सिंह (बेंदा) भिड़ौरा तिराहे के पास अन्ना पशुओं के झुंड की चपेट में आकर घायल हो गईं। इसके पूर्व शनिवार को स्कूल जाते समय राजेश कुमार का 7 वर्षीय पुत्र सचिन और अनिल का 5 वर्षीय पुत्र जय अन्ना पशुओं से घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed