{"_id":"5de7faaa8ebc3e54a926c8a0","slug":"anna-cattle-run-away-from-cow-shed-115-bigha-crop-banda-news-knp5301297145","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला से भागे अन्ना मवेशियों ने सफाचट की 115 बीघे फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला से भागे अन्ना मवेशियों ने सफाचट की 115 बीघे फसल
विज्ञापन
Anna cattle run away from cow shed 115 bigha crop
- फोटो : BANDA
बदौसा। चारा-भूसा आदि न मिलने से परेशान भूखे-प्यासे अन्ना मवेशियों ने अस्थायी गोशाला का फाटक तोड़ दिया और भाग निकले। रातोंरात 115 बीघे की फसल सफाचट कर दी। किसानों में कोहराम मच गया।
दुबरिया गांव में बनी गोशाला में लगभग सवा तीन सौ अन्ना मवेशियों को बंद कर रखा गया था। हालांकि इसके बाद भी बड़ी संख्या में अन्ना मवेशी गांवों में मौजूद हैं। गोशाला में मवेशियों के चारा-भूसा, पानी और ठंड से बचाव के पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं थे। मंगलवार की रात मवेशियों ने गोशाला का फाटक तोड़ दिया और बाहर भाग गए। रातभर में आसपास के खेतों में बोई चना, सरसो और जौ की फसल सफाचट कर दी। बुधवार को सुबह किसानों ने खेत चरे हुए देखे तो कोहराम मच गया। उधर, अन्ना मवेशियों के झुंड भी आसपास नजर आए।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वफात अली ने बताया कि गोशाला से भागे मवेशियों को घेरकर पुन: गोशाला में कर दिया गया है। किसानों को पहुंचे नुकसान और गोशाला के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। उधर, खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने दलील दी कि गोशाला की क्षमता 300 जानवरों की है, लेकिन आसपास गांवों के किसान ने भी अपने गांव के अन्ना मवेशी यहां बंद कर दिए। इसी से संख्या ज्यादा हो गई। उन्होंने कहा कि जल्द ही गोशाला बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
इनकी फसलों को हुआ नुकसान
किसान नरेंद्र उपाध्याय की 10 बीघा, छोटेलाल सोनकर की 4 बीघा, बबलू सिंह की 8 बीघा, शिवप्रकाश सिंह की 3 बीघा, प्रभाकर सिंह की 2 बीघा और राजू यादव की 3 बीघा खेत की चना, सरसों और जौ की फसलें सफाचट हो गईं। इसके अलावा दीन यादव की 8 बीघा, बड़कू यादव की 3 बीघा, कामता सोनकर की 3 बीघा, रघुनंदन सोनकर की 6 बीघा, संतोष यादव की 5 बीघा, विजय प्रताप की 6 बीघा, जय गोपाल की 3 बीघा में बोई चना और सरसों की फसलें भी अन्ना मवेशी चर गए। इन किसानों ने शासन और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Anna cattle run away from cow shed 115 bigha crop- फोटो : BANDA