{"_id":"5bf5a37fbdec2269774f19a3","slug":"anjali-first-place-in-singing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा की अंजलि को गायन में पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा की अंजलि को गायन में पहला स्थान
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
ट्रॉफी और प्रमाणपत्र के साथ अंजली वर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर जगत में बांदा की बाल गायिका ने धूम मचा दी। प्रदेश के तमाम महानगरों से आए गायकों को मात देकर राज्यस्तरीय कला उत्सव की स्वर संगीत प्रतियोगिता में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उसे राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व लखनऊ में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के तत्वावधान में राज्यस्तरीय कला उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश के 20 चुनिंदा शहरों/महानगरों के बाल गायक और वाद्य संगीतज्ञ छात्र-छात्राओं को चिह्नित किया गया था। इन्हीं प्रतिभागियों में बांदा जीजीआईसी की 11वीं की छात्रा कुमारी अंजली वर्मा भी शामिल थीं। मंगलवार को लखनऊ में हुए राज्यस्तरीय कला उत्सव की स्वर संगीत प्रतियोगिता में अंजली के स्वर ने धूम मचा दी।
विज्ञापन
स्वर संगीत में उसे प्रदेश स्तर पर पहला स्थान मिला। अंजली को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। बदायूं के खुशी दयाल को दूसरा और आगरा की पल्लवी को तीसरा स्थान मिला। शिक्षा अभियान के अपर राज्य परियोजना निदेशक विष्णुकांत पांडेय, संयुक्त निदेशक सांत्वना तिवारी और विवेक नौटियाल, उप निदेशक आरपी शर्मा व हरवंश सिंह ने सम्मानित किया। राज्यस्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में नृत्य संगीत में शांतिधाम स्कूल अतर्रा में 9वीं कक्षा के छात्र शुभम सिंह और सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं की छात्रा कुमारी क्षमा ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन