{"_id":"60f5bb068ebc3e09f74d9624","slug":"angry-young-man-hanged-on-the-gallows-banda-news-knp6412307117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की डांट से गुस्साया युवक फांसी पर झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की डांट से गुस्साया युवक फांसी पर झूला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/तिंदवारी। थाना क्षेत्र के महुई गांव में युवक ने रविवार की रात चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि शराब पीकर घर आने पर मां ने डांट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर आत्मघाती कदम उठा लिया। वहीं भाई घटना को संदिग्ध बता रहा है।
हालांकि, पुलिस भी आत्महत्या मान रही है। एक अन्य घटना में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी सोनल तिवारी (27) ने रविवार की रात कमरे में चादर से फंदा कसकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खाना के लिए बुलाने गई मां मुन्नी देवी तो कमरा अंदर से बंद था।
खिड़की से देखा तो सोनल का शव फंदे पर लटक रहा था। परिजनों ने दरवाजा खोलकर नीचे उतारा और जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। मृतक चार भाइयों में छोटा और अविवाहित था। परिजनों ने बताया कि मृतक शराब के नशे में था। उसे मां ने डांट दिया था। इस पर उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
भाई अनिरुद्ध ने बताया कि वह और सोनल मां के साथ रहते थे। दो भाई अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। अनिरुद्ध ने यह भी बताया कि सोनल जौहरपुर गांव में स्थित एक ढाबे में खाना बनाता था। कोरोना की वजह से इन दिनों वह घर में था। आरोप लगाया कि जमीन को लेकर जिनसे रंजिश चल रही है, उन्हीं के घर के युवकों ने सोनल को जबरन शराब पिलाई थी।
सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अनौसा गांव में शिवकरन ने सोमवार को दोपहर घर में रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों की नजर पड़ी तो उसे फंदे से उतारकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की वजह नहीं बता सके।
आंगनबाड़ी का पति फांसी पर झूला
अतर्रा। आंगनबाड़ी के पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। बिसंडा रोड नहर के नजदीक रहने वाले शिवपूजन (45) ने सोमवार को सुबह कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद पहुंचे परिजनों ने फंदा काटकर गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि मृतक मजदूरी करता था। उसकी पत्नी कंचन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। घटना की वजह गृह कलह बताई जा रही है। वह अपने पीछे एक पुत्र व एक पुत्री छोड़ गया है।