फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Action will be taken against negligence in healthcare services: Commissioner

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : आयुक्त

Fri, 23 Oct 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against negligence in healthcare services: Commissioner
फोटो-15-बैठक में निर्देश देते आयुक्त अजीत कुमार। स्रोत: प्रशासन
बांदा। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। खराब प्रगति पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाए। यह निर्देश आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल अजीत कुमार ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की मंडलीय समीक्षा बैठक में दिए।
विज्ञापन

आयुक्त ने चिकित्सकों और कर्मचारियों की समय से उपस्थिति, उपस्थिति व भ्रमण पंजिकाओं के रखरखाव तथा मानव संपदा पोर्टल पर अवकाश के अभिलेखों की हार्ड कॉपी सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। अस्पतालों में जरूरी दवाओं, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई और जैव चिकित्सा अपशिष्ट के नियमानुसार निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

जननी सुरक्षा योजना के पात्र लाभार्थियों को शत-प्रतिशत भुगतान, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव और बच्चों की विशेष देखभाल पर जोर दिया। ई-संजीवनी से ओपीडी सेवाएं बढ़ाने, शत-प्रतिशत आभा आईडी बनाने और पात्रों के आयुष्मान कार्ड जारी करने के निर्देश दिए। ब्लड बैंक, आईसीयू, ऑपरेशन सेवाओं और अस्पतालों की अन्य व्यवस्थाओं में सुधार के साथ एनक्यूएएस प्रमाणन की प्रक्रिया समय से पूरी करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू नियंत्रण और त्योहारों पर विशेष सतर्कता
आयुक्त ने डेंगू व अन्य मौसमी बीमारियों से प्रभावित क्षेत्रों में जांच, उपचार, निगरानी और जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। जलभराव रोकने और साफ-सफाई पर भी जोर दिया। शव वाहनों के संचालन, अग्निशमन अनापत्ति प्रमाणपत्र और अग्नि सुरक्षा उपकरणों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. अभय कुमार सिंह सहित मंडलीय व जनपदीय अधिकारी, सीएमओ, सीएमएस और कार्यक्रम प्रबंधन इकाइयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed