{"_id":"5fbd4cf38ebc3e9b946f61f1","slug":"and-the-husband-hangs-on-the-noose-banda-news-knp5960999137","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और पति फंदे पर झूल गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और पति फंदे पर झूल गया
विज्ञापन
कमासिन। आपसी झगड़े के बाद पत्नी के कमरा बंद कर फंदा लगाने की कोशिश की भनक मिलने पर घर के दूसरे कमरे में जाकर पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस बीच पत्नी कमरे से बाहर आ गई और जब पति का शव फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाया।
घटना थाना क्षेत्र के कुमेढ़ा सानी गांव में मंगलवार की सुबह की है। सुनील कुमार (25) पुत्र दीनदयाल का किसी बात पर पत्नी आशा से विवाद हो गया। नाराज होकर आशा यह कहकर कमरे में कैद हो गई कि वह फांसी लगा लेगी। पति सुनील उसके कमरे का दरवाजा खुलवाता रहा, लेकिन नहीं खुला। इसके बाद सुनील मकान के दूसरे कमरे में गया और सीलिंग फैन से कपड़े की चादर से फंदा लगाकर फांसी पर झूल गया। उसकी वहीं मौत हो गई। इसी बीच पत्नी आशा कमरे से बाहर आ गई और पति का शव लटका देखा तो शोर मचाया। पड़ोसी आ गए। सुनील के शव को फंदे से उतारा।
घटना के समय सुनील का पिता खेत और मां राशन लेने गई थी। सुनील और आशा ही घर पर थे। पिता दीनदयाल ने बताया कि सुनील पंजाब में मजदूरी करता था। चार भाइयों में बड़ा था। शादी तीन वर्ष पूर्व चित्रकूट जनपद के नांदिन गांव में हुई थी। उधर, थानाध्यक्ष रामाश्रय सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।