{"_id":"6755e29000d84b82e3008031","slug":"an-elderly-farmer-committed-suicide-by-hanging-himself-banda-news-c-212-1-sknp1006-119116-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बुजुर्ग किसान ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बुजुर्ग किसान ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
बांदा। अनुसूचित जाति के बुजुर्ग किसान ने घर में बने शौचालय में फंदा लगाकर जान दे दी। बच्चों ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी।
बिसंडा थाना क्षेत्र के बिसंडा गांव निवासी रामबहोरी रैदास (65) ने शनिवार को दोपहर घर में बने शौचालय के रोशनदान से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर तक जब बाहर नहीं निकले तो बच्चों ने जाकर देखा तो वह फंदा लगाए मिले। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम हाउस में बेटे विनोद ने बताया कि पिता ने वर्ष 2021 में 17 बिस्बा जमीन अपने स्वजातीय से खरीदी थी। उस जमीन पर पड़ोसी ठाकुर बिरादरी के व्यक्ति ने कब्जा कर लिया था।
वर्ष 2021 में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। मुकदमा दर्ज हुआ था। रामबहोरी की ओर से पांच लोगों के खिलाफ और विपक्षी की ओर से 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बाद में पिता ने विपक्षी के पैर में पगड़ी रखकर माफी मांग ली थी, लेकिन उसने उनकी पगड़ी को ठोकर मारते हुए जमीन वापस नहीं की थी। इससे वह आहत थे। इसी परेशानी और तनाव में उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया है। रामबहोरी की एक पुत्री और छह पुत्र हैं। सभी पुत्र बाहर रहकर कमाते हैं। पिता के पास सात बीघा जमीन भी है।
बिसंडा थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि वर्ष 2021 के प्रकरण में मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। वर्तमान में उन्होंने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह जानकारी नहीं है। परिजन अवसाद की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।