फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Amrita first harp recital

वीणा वादन में अमृता अव्वल

Sat, 09 Jan 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 09 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Amrita first harp recital

बांदा। संगीत और गायन क्षेत्र में एक दशक से भी

विज्ञापन
ज्यादा समय से लगातार सुर्खियां और तमगे बटोर रही साधारण किसान की बेटी कुमारी अमृता सिंह ने सफलता का एक और पायदान पाया है।

युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा दो दिन पूर्व लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव-2015-16 में अमृता ने चित्रकूटधाम मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए अव्वल स्थान हासिल किया है।

युवा उत्सव में पूरे प्रदेश के 18 मंडलों से आए संगीत और गायन क्षेत्र में सक्रिय टीमें शामिल हुई। कुल 13 विधाओं की प्रतियोगिताएं हुईं। बबेरू (बांदा) जनपद की कु. अमृता सिंह ने वीणा वादन में चित्रकूटधाम मंडल को पहला स्थान दिलाया।

अब वह 12 से 16 जनवरी तक रायपुर में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में वीणा वादन में यूपी का प्रतिनिधित्व करेगी।

इसमें प्रदेश की कुल 9 टीमें शामिल होंगी। अमृता 10 जनवरी को रायपुर जाएगी। गौरतलब है कि अमृता को बड़ी संख्या में पुरस्कार और मेडल आदि मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed