फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ambulance,mla,doctor,banda,punjab armary

मुख्तार के काफिले पर परिंदा भी न मार सकेगा पर

Tue, 06 Apr 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
ambulance,mla,doctor,banda,punjab armary
बांदा : बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब लेने जा रहे काफिले में शामिल मेडिकल टीम की एंबुलें - फोटो : BANDA
बांदा। करीब 15 माह बाद दूसरी बार बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को बांदा जेल लाने के लिए एक सैकड़ा पुलिसकर्मी पंजाब भेजे गए हैं। सभी जवान आधुनिक राइफलों से लैस हैं। मुख्तार को पंजाब से लाने के दौरान सुरक्षा इतनी कड़ी रहेगी कि परिंदा भी पर न मार सके। बांदा से गई पुलिस टीम में मंडल के चारों जिलों के तेज तर्रार, युवा और अनुभवी पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर भेजा गया है।
विज्ञापन

टीम में एक सीओ, दो इंस्पेक्टर, छह दरोगा, 20 हेड कांस्टेबल, 30 कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएसी सहित पुलिस का वज्र वाहन और स्वास्थ्य विभाग की जरूरी इमरजेंसी दवाओं व डॉक्टर आदि से लैस एंबुलेंस शामिल है। अधिकांश पुलिस कर्मी बुलेट प्रूफ जैकेट से लैस हैं। उधर, मुख्तार अंसारी को लेने जा रही पुलिस टीम की रवानगी को बेहद पर्दे में रखने का पुलिस के बड़े अफसरों ने भरपूर प्रयास किया। सुबह से ही पुलिस लाइन में डटे मीडिया कर्मियों से पुलिस टीम और पुलिस अधिकारी बचने की जुगत में रहे। एक बड़े पुलिस अफसर अपने ऊपर कैमरा लगते देख खफा हो गए।
विज्ञापन

अफसर की शह पाते ही उनके हमराही पुलिस कर्मियों ने कैमरामैनों को दौड़ा लिया। वहीं, पंजाब से बांदा तक आने के दौरान मुख्तार अंसारी के काफिले पर खासकर उत्तर प्रदेश की सड़कों में विशेष चौकसी बरती जाएगी। काफिला जहां से भी गुजरेगा वहां की स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां पहले से ही उस रूट पर अपनी नजरें और निगरानी लगा देंगी। हालांकि, पुलिस ने रूट गोपनीय रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
पूरे मंडल में नए लोगों पर रहेगी नजर
जेल को अंदर से बाहर तक पूरी तरह किले में तब्दील कर दिया गया है। आईजी के. सत्यनारायणा ने बताया कि अंसारी के जेल में रहने के दौरान न सिर्फ जेल के इर्द गिर्द बल्कि पूरे मंडल में विशेष निगरानी रखी जाएगी। जेल के आसपास या बांदा शहर में नए आकर रहने वाले लोगों/किरायेदारों की छानबीन होगी। इस दौरान जेल में कोई नया बंदी आया तो उसकी पड़ताल की जाएगी। पड़ोसी जिलों में भी नए आकर रहने वाले लोगों का सत्यापन होगा। सोमवार को दूसरे दिन भी डीएम और एसपी ने जेल पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed