फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Amar Ujala honored the toppers of UP Board

यूपी बोर्ड की टॉपरों को अमर उजाला ने किया सम्मान

Tue, 21 Jun 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala honored the toppers of UP Board
Amar Ujala honored the toppers of UP Board - फोटो : BANDA
बांदा। यूपी बोर्ड की जिला टॉपरों को अमर उजाला ने सम्मानित किया। केक काटा और प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन

शहर के कालूकुआं निवासी स्नेहा भारद्वाज ने इंटर की परीक्षा में प्रदेश में नौंवा स्थान और जिला टॉप किया था। इस पर मंगलवार को अमर उजाला की ओर से केक काटकर सम्मान किया गया। इस दौरान बाबा पूर्व विभागाध्यक्ष बीएड विभाग बाबूलाल शर्मा, दादी रुक्मिणी शर्मा, पिता शिवकुमार शर्मा (आचार्य शिशु मंदिर) व मां श्यामकांता शर्मा (अध्यापक, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बांदा) मौजूद रहीं। बड़ी बहन मानसी भारद्वाज, भाई यथार्थ भारद्वाज, चाचा डॉ. रविंद्र कुमार शर्मा आदि ने स्नेहा को आशीर्वाद दिया।
वहीं, तिंदवारी कस्बे के संतोषी नगर निवासी जीजीआईसी की छात्रा प्रांशी ने हाईस्कूल में 93.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान बनाया। मंगलवार को अमर उजाला की ओर से मेधावी छात्रा को सम्मानित किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि भूरेलाल फौजी ने 1100 रुपये नकद देकर उत्साहवर्धन किया। केक काटकर खिलाया और खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में पिता रामप्रकाश गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। मां हीरा देवी ने बड़ी कठिनाई से बेटी प्रांशी और बेटे आलोक को पढ़ाया। प्रांशी कभी कोचिंग नहीं गईं। इस दौरान मेधावी की मां हीरा देवी, भाई आलोक, रामबहोरी गुप्ता, देवीदीन गुप्ता, बिंदा गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, चचेरा भाई आशीष, आकांक्षा गुप्ता, अंजू गुप्ता, ओमनी गुप्ता, दीपू सोनी, नीलेश शिवहरे, धीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed