{"_id":"c6ea3411887ecf2cfe1a198905b8d7a3","slug":"amar-singh-became-the-ninth-president-atarra-advocate-union-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतर्रा अधिवक्ता संघ चुनाव में अमर सिंह नौवीं बार बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतर्रा अधिवक्ता संघ चुनाव में अमर सिंह नौवीं बार बने अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 25 Feb 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर लगातार नौवीं बार अमर सिंह राठौर ने जीत हासिल की। उनके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद में ब्रह्मदत्त शुक्ल तथा महासचिव पद में संतोष गुप्ता को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र सौंपे गए। अतर्रा प्रतिनिधि के अनुसार, पुरानी तहसील में सुबह मतदान शुरू हुआ। 126 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। अध्यक्ष पद पर अमर सिंह राठौर ने 76 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी अरविंद पांडेय को 48 मतों से हराया।
विज्ञापन
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ब्रह्मदत्त शुक्ला ने 75 मत हासिल कर प्रतिद्वंदी द्वारपाल को 24 मतों से पराजित किया। महासचिव पद पर संतोष गुप्ता ने 65 वोट प्राप्त कर प्रतिद्वंदी राजेंद्र गुप्ता को मात्र 5 वोटों से हराया।
विज्ञापन
संयुक्त सचिव प्रशासन में प्रमोद अवस्थी ने 80 मत हासिल कर जीत हासिल की। प्रतिद्वंदी लवकुश मिश्रा को 46 मत मिले। संयुक्त सचिव प्रकाशन में अजय शर्मा ने 68 वोट प्राप्त कर प्रतिद्वंदी मिथलेश यादव को 10 वोटों से शिकस्त दी।
कुल 126 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। दो अधिवक्ता डालने नहीं आए। अध्यक्ष पद पर दो मत खारिज कर दिए गए। शाम को निर्वाचन अधिकारी रामनरेश गर्ग ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र सौंपे।