फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Always used to help, This time, the lapse

हमेशा करते थे मदद, अबकी गए चूक

Tue, 03 May 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 03 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Always used to help, This time, the lapse
चूल्हा दिखाती मृतक की पत्नी मुन्नी। - फोटो : अमर उजाला

बड़ोखर बुजुर्ग। अक्सर नत्थू को खाना परोसने वाले पड़ोसियों को उसकी भूखे हालत मेें मौत का काफी मलाल है। पड़ोस में शोक छाया हुआ है। पड़ोसी धनराज ने बताया कि अक्सर नत्थू उनसे या किसी और पड़ोसी से राशन ले लेता था। एक अन्य पड़ोसी देवी चरण ने बताया कि यह अब पता चला है कि नत्थू के घर का चूल्हा चार दिनों से नहीं जला, वरना कुछ न कुछ जरूर मदद की जाती।

विज्ञापन

मृतक की दो पुत्रियां और चार पुत्र हैं। सबसे बड़ा पुत्र 17 वर्षीय दिलीप है।

दूसरे नंबर पर 16 वर्षीय पुत्री गुड़िया है। नत्थू को इसकी शादी की भी फिक्र सता रही थी। अन्य बच्चों में 13 वर्षीय पुत्री सुधा, 10 वर्षीय पुत्र संजय, 6 वर्षीय पुत्र नितीश है। पत्नी मुन्नी ने बताया कि न तो खेती की भूमि है न रहने के लिए खुद का मकान। इस मकान में बसर कर रही है। वह उसके रिश्तेदारों ने रहने के लिए दे रखा है। मुन्नी और पुत्री गुड़िया ने बुझे पड़े चूल्हे और घर के खाली पड़े बर्तन दिखाए। मुन्नी ने बताया कि 10 हजार रुपये का कर्ज भी है। यह उसने छह माह पहले समूह से लिया था।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान विजय बहादुर ने बताया कि नत्थू के नाम जाब कार्ड बना हुआ था लेकिन उसने मजदूरी नहीं की। अंतिम संस्कार के लिए प्रधान ने एक हजार रुपये का चेक मृतक की विधवा को सौंपा। मूंगुस पुरवा की आबादी लगभग एक हजार है। यहां 148 बीपीएल और 90 अंत्योदय तथा 480 राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के कार्ड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed