{"_id":"5ea9b8728ebc3e909c3bdc17","slug":"allegations-of-incident-in-food-warehouses-banda-news-knp557663989","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य गोदामों में घटतौली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य गोदामों में घटतौली का आरोप
विज्ञापन
बांदा। कोटेदारों के संगठन फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन ने गोदामों से मिल रहे अनाज में घटतौली का आरोप लगाया है। मांग की है कि इसकी जांच कराई जाए और नोडल अधिकारी नियुक्त कर उसकी मौजूदगी में कोटेदारों को अनाज की उठान कराई जाए।
बुधवार को फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को दिए पांच सूत्री ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि विपणन अधिकारी दबंग प्राइवेट कर्मचारियों से कोटेदारों के ऊपर दबाव बनाकर बिना तौल कराए और बोरी का बिना वजन कराए अनाज का उठान करा रहे हैं।
पहले भी इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मांग की है कि विभिन्न गोदामों पर शत-प्रतिशत तौल कराकर ही अनाज का उठान कराया जाए। जनपद के सभी विपणन गोदामों पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाए और उन्हीं की मौजूदगी में अनाज का उठान कराया जाए।
विज्ञापन
यह भी कहा है कि बाट माप विभाग द्वारा हर माह वितरण गोदामों में लगे तराजुओं की जांच कराई जाए और इस दौरान फेडरेशन के पदाधिकारियों को भी बुलाया जाए। जांच कराकर दोषी गोदाम प्रभारियों के विरुद्ध कार्रवाई की भी मांग की है। ज्ञापन देने वालों में फेडरेशन अध्यक्ष राजकुमार सिंह, रामखेलावन, सुशील शिवहरे , दीपिका ,अतुल सिंह भी शामिल रहे।