{"_id":"68e942f4fb83b33d7909a84a","slug":"allegations-of-extortion-in-the-name-of-investigation-duda-files-fir-against-surveyor-banda-news-c-212-1-bnd1017-134517-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जांच के नाम पर वसूली का आरोप, सर्वेयर पर डूडा ने कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जांच के नाम पर वसूली का आरोप, सर्वेयर पर डूडा ने कराई एफआईआर
Fri, 10 Oct 2025 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
अतर्रा। डूडा विभाग में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र व्यक्तियों का चयन करने वाले सर्वेयर पर जांच के नाम पर वसूली करने का आरोप लगा है। डूडा विभाग ने सर्वेयर के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली नगर के बिजली खेड़ा निवासी डूडा विभाग के अधिकारी नीरज प्रजापति ने कोतवाली प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम दलपापुरवा चकरेही निवासी कैलाश यादव उनकी संस्था हाईटेक बिल्डर्स रींवा मध्य प्रदेश में सर्वेयर के पद पर कार्यरत था। संस्था जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र व्यक्तियों का सर्वे कर चयन करने का कार्य करती है।
इसी के अंतर्गत कैलाश यादव को संस्था द्वारा नगर पालिका परिषद अतर्रा में सर्वेयर के पद पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 1.0 के कार्य के लिए सर्वेयर के पद पर नियुक्त किया गया था। संस्था द्वारा यह निर्देशित किया गया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के लिए उक्त सर्वेयर को कार्य करने की अनुमति नहीं है, लेकिन उसके बाद भी कैलाश ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में बिना किसी आदेश के कार्य करने व आवास योजना में पात्र बनाने के लिए अवैध वसूली करने का ऑडियो प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
ऑडियो में पात्रता की जांच कराने के लिए अवैध धन के लेन-देन की वार्ता का जिक्र है, जो संस्था के आदेशों की अवहेलना है, हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। नगरीय विकास अभिकरण डूडा विभाग ने ऑडियो की जांच कर सर्वेयर के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ऋषिदेव सिंह ने कहा कि डूडा विभाग की तहरीर पर उक्त सर्वेयर के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।