फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Alha Yoddha won the final of Kabaddi League, became the winner

Banda News: आल्हा योद्धा ने जीता कबड्डी लीग का फाइनल, बनी विजेता

Tue, 11 Feb 2025 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Alha Yoddha won the final of Kabaddi League, became the winner
बांदा। रायफल क्लब मैदान में बुंदेलखंड कबड्डी लीग-2025 में मंगलवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

इसके बाद आल्हा योद्धा व बांदा दबंग के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। आल्हा योद्धा ने बांदा को दस अंक से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। आयोजकों की ओर से विजेता व उप विजेता सभी उत्कृष्ट खिलाड़ियों को ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता में बुंदेलखंड की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। 15 मैचों की शृंखला में मंगलवार को सेमीफाइनल का पहला मुकाबला छत्रसाल बुंदेला टाइगर्स व बांदा दबंग के मध्य खेला गया। बांदा दबंग ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला बुंदेलखंड एक्सप्रेस व आल्हा योद्धा के बीच हुआ। आल्हा योद्धा ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
बुंदेलखंड कबड्डी लीग-2025 का फाइनल मुकाबला ग्रैंड फिनाले दोपहर तीन बजे तक बांदा दबंग और आल्हा योद्धा के बीच हुआ।
बांदा दबंग को 10 अंकों से हराकर आल्हा योद्धा ने फाइनल मैच जीत लिया।
मुख्य अतिथि सीडीओ वेद प्रकाश मौर्या व एडीएम राजेश कुमार तथा अमिताभ यादव, ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनूप दुबे, नगर पालिका चेयरमैन मालती बासु गुप्ता व कबड्डी लीग के अध्यक्ष नितिन द्विवेदी, सचिव कमल सिंह यादव, सुनील सक्सेना ने विजेता व उप विजेता टीमों को ट्राफी सौंपकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed