फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   alam julus

अलम, जुलजना और मातमी जुलूस निकाला

Wed, 06 Nov 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
alam julus
ूर्वी कोठी में मातम जुलूस निकालते शिया मुस्लिम। - फोटो : BANDA
बांदा। कर्बला की जंग में 72 लोगों की शहादत के बाद सलामत बचे कुनबे के कर्बला से वापस मदीने पहुंचने की याद में बुधवार को शिया मुस्लिमों ने अलम, जुलजना (घोड़ा) और मातमी जुलूस का प्रदर्शन किया। इसी के साथ मोहर्रम से अब तक सवा दो माह से चले आ रहे शिया मुस्लिमों के मातमी आयोजन खत्म हो गए।
विज्ञापन

शहर के पूर्वी कोठी में पूरा दिन आयोजन हुए। मौलाना इमरान रजा (बिहार) ने मजलिस को संबोधित करते हुए शहीदाने कर्बला का जिक्र किया। मजलिस के बाद परिसर में ही मातमी अलम जुलूस और जुलजना (घोड़ा) निकाला गया। युवाओं ने जंजीरों से सीनाजनी और मातम किया। अंजुमने अब्बासिया (बांदा) के सदर अली अनवर और सचिव शजल सहित साबिर, रजा मेंहदी, अधिवक्ता हसन रजा व मोहसिन रजा आदि ने नोहा ख्वानी की। अधिवक्ता सैय्यद अली मंजर, जाफर इमाम, शोएब रिजवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed