फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Akanksha became Miss Farewell and Richa became Miss Allrounder.

Banda News: आकांक्षा मिस फेयरवेल व रिचा बनीं मिस आलराउंडर

Thu, 23 May 2024 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 23 May 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Akanksha became Miss Farewell and Richa became Miss Allrounder.
बांदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में जूनियर छात्राओं ने फेयरवेल कार्यक्रम कर सीनियर छात्राओं को सम्मान दिया। इस मौके पर आकांक्षा मिस फेयरवेल व रिचा मिस आलराउंडर चुनी गईं। समाजशास्त्र विभाग की जूनियर छात्राओं ने एमए फाइनल की छात्राओं को फेयरवेल पार्टी दी। जूनियर छात्राओं ने सीनियर छात्राओं को तिलक, बुकें व उपहार के साथ टाइटल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डाॅ. सपना सिंह, डाॅ.जयंती सिंह निर्णायक रहीं। छात्रा आकांक्षा मिस फेयरवल व रिचा मिस आल आल राउंडर रहीं। सीनियर छात्राओं ने पूरे वर्ष के अंतराल को एक शानदार वीडियो बनाकर प्रस्तुत किया । इस अवसर पर प्राचार्य प्रो.दीपाली गुप्ता ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि जीवन में ईमानदार रहना और एक अच्छा इंसान बनना। डाॅ.सबीहा रहमानी ने ‘मिटा दे अपनी हस्ती को अगर कुछ मर्तबा चाहे कि, दाना खाक में मिलकर गुले गुलज़ार होता है गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रो. जितेंद्र कुमार, डाॅ जेपी सिंह, डाॅ.संदीप सामंत सिंह, डाॅ.आदित्य प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed