फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   AIDS Day seminar held rallies

एड्स दिवस पर गोष्ठी हुई, रैली निकाली

Tue, 01 Dec 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांदा
अमर उजाला ब्यूरो बांदा Updated Tue, 01 Dec 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
AIDS Day seminar held rallies

विज्ञापन

बांदा। विश्व एड्स दिवस पर जगह-जगह कार्य ्रम आयोजित हुए। जिला एड्स सोसायटी के तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई। कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

जिला चिकित्सालय परिसर से सीएमएस डा.एसएन गुप्ता व जिला क्षय रोग अधिकारी डा.एमसी पाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। एड्स कार्यक्रम प्रबंधक ब्रजेश साहू समेत रिजवान हुसैन नकवी, मुन्नालाल, प्रोग्राम कोआर्डिनेटर प्रदीप वर्मा आदि शामिल रहे। राजादेवी डिग्री कालेज में नुक्कड़ नाटक व प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन


 अव्वल छात्रा निशा गुप्ता को दो हजार व नीलम सिंह (द्वितीय) को 1500 और महिमा वर्मा (तृतीय) को एक हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र दिए गए। इसी महाविद्यालय के एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने एचआईवी की रोकथाम पर चर्चा की। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पोस्टर व कहानी प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन रेड रिबन क्लब ने किया। पोस्टर में प्रतीक्षा वाजपेयी प्रथम, प्रियंका राजन द्वितीय व ऊषा देवी तृतीय रहीं। कहानी में सीता साहू को पहला, चंचल गुप्ता को दूसा व प्रतीक्षा वाजपेयी को तीसरा स्थान मिला। प्राचार्य प्रभा श्रीवास्तव समेत टीचर मौजूद तरहे।


राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय के एनएसएस प्रथम व द्वितीय इकाई के छात्रों ने रैली निकालकर एचआईवी के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डा.विवेक कुमार पांडेय व छोटेलाल की मौजूदगी में गोष्ठी भी हुई। नेटवर्क फार पॉजीटिव पीपुल लिविंग विद सोसायटी ने भी रैली में भागीदारी की। गोष्ठी में अध्यक्ष दिनेश सोनी, मालती यादव, अंतिम सिंह, वंदना सिंह आदि ने संबोधित किया। संचालन चंद्रेश गुप्ता ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed