फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda Petroleum Association's proposed strike postponed.

Banda News: बांदा पेट्रोलियम एसोसिएशन की प्रस्तावित हड़ताल स्थगित

Thu, 15 Oct 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 15 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Banda Petroleum Association's proposed strike postponed.
बांदा। बांदा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने अपनी दो मांगों के समर्थन में प्रस्तावित 15 अक्तूबर की एक दिवसीय हड़ताल को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के महासचिव अभिषेक गुप्ता ने बताया कि यूपीआई पर एमडीआर शुल्क, जिससे पेट्रोल पंप डीलर्स को आर्थिक नुकसान होने वाला था, उसे भारत सरकार ने स्थगित कर दिया है। इसी तरह से जिला पंचायत बांदा द्वारा सभी डीलर्स को विभव कर व लाइसेंस-पंजीकरण शुल्क चार्ज लगाए गए थे, जो कि गलत और असंवैधानिक थे, जिसका जिला पंचायत को अधिकार नहीं है।
वर्ष 2024 में उच्च न्यायालय द्वारा भी इनके द्वारा कर वसूली पर रोक लगाई थी, जिस पर जिला प्रशासन ने सभी एसडीएम के माध्यम से तत्काल आरसी वापस लेने के लिए निर्देश दिए हैं। महासचिव ने बताया कि उनकी दोनों मांगों का समाधान हुआ है। इसलिए 15 अक्तूबर को प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित किया जाता है। (संवाद)
विज्ञापन

---
उद्योग व्यापार मंडल का विरोध प्रदर्शन स्थगित
बांदा। जिला उद्योग व्यापार मंडल बांदा के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश सर्राफ ने बताया कि यूपीआई पर प्रस्तावित एमडीआर को लेकर संगठन की ओर से 15 अक्तूबर को काला झंडा विरोध प्रदर्शन किया जाना था। लगातार विरोध के चलते केंद्र सरकार ने त्योहारों को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया है। हालांकि संगठन प्रस्तावित व्यवस्था को पूरी तरह से निरस्त करने की मांग कर रहा है। ऐसे में संगठन की ओर से प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। (संवाद )
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed