{"_id":"684334bf53b001b9a90e5354","slug":"after-the-guests-who-came-for-the-marriage-ceremony-left-the-girl-consumed-poison-and-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-127739-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रिश्ते के लिए आए मेहमानों के जाने के बाद युवती ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रिश्ते के लिए आए मेहमानों के जाने के बाद युवती ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन
बांदा। रिश्ते के लिए घर आए मेहमानों के जाने के बाद युवती ने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बखंडा गांव निवासी बुद्धराज ने बताया कि उनकी बेटी सुनीता (19) को देखने के लिए हमीरपुर के पचखुरा गांव से मेहमान आए थे। उनकी आवभगत करने के बाद वह सुनीता को पसंद करके चले गए थे। उनके जाने के बाद सुनीता ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।
सुनीता को लेकर वह बबेरू सीएचसी गए, वहां से उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
यहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पिता का कहना है कि अगर उसे रिश्ता पसंद नहीं था, तो एक बार बता देती। जहर खाने की क्या जरूरत थी। दो बहन व चार भाइयों में छोटी थी। घर में मां श्यामदुलारी है।
विज्ञापन
पिता मजदूरी करते हैं। बबेरू कोतवाल राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि रिश्ता नापंसद की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।