{"_id":"683363af762aa499090eb5b7","slug":"after-dressing-up-as-a-woman-an-iti-student-committed-suicide-by-hanging-himself-banda-news-c-12-knp1055-1125303-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: महिला का शृंगार कर आईटीआई के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: महिला का शृंगार कर आईटीआई के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
संजय वर्मा
- फोटो : परिजन
बांदा। छोटी बहन के कपड़े पहनकर महिला का शृंगार कर आईटीआई के छात्र ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त परिवार के लोग बड़े बेटे की शादी में गए थे। दो दिन बाद जब वे लौटे तो छोटे बेटे की खुदकुशी की जानकारी हुई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर छात्र का मोबाइल कब्जे में लिया है। परिवार के लोगों का कहना है कि 12 साल पहले बड़ी बहन की जलकर मौत हो गई थी। तभी से युवक सदमे रह रहा था। वह बहन को याद कर अक्सर रोता था।
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के बदौसा रोड गांधी नगर निवासी इंडियन बैंक के ब्रांच मैनेजर शंभू वर्मा के बेटे धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि उनकी 23 मई को शादी थी। बरात 23 मई की रात बबेरू के परसौली गांव में गई थी। बरात की निकासी उनके ननिहाल चित्रकूट के हनुमान धारा रोड से हुई थी। पैतृक मकान में छोटा भाई संजय वर्मा (26) रुका था। वह यह कहकर शादी में नहीं गया कि घर की रखवाली करेगा।
धर्मेंद्र ने बताया कि माता-पिता, बहन और रिश्तेदार 22 मई को चित्रकूट पहुंच गए थे। उसने छोटे भाई संजय को 24 मई को विदाई के बाद सुबह फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। उसने सोचा कि सो गया होगा। 24 मई की शाम को भी फोन नहीं उठा तो परिवार के लोग 25 मई (रविवार) को सुबह अतर्रा पैतृक आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
मकान के चैनल पर ताला लगा था। कई बार फोन करने पर भी जब भाई ने कोई उत्तर नहीं दिया तो अनहोनी की आशंका हुई। यूपी-112 पर फोन किया। अतर्रा कोतवाली पुलिस और यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची। कटर से ताला काटकर पुलिस कर्मी घर के अंदर दाखिल हुए तो सभी कमरे बंद मिले। मकान के अंतिम कमरे का दरवाजा काटकर देखा तो संजय महिलाओं का शृंगार किए साड़ी से लटका मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की।
भाई के मुताबिक, बड़ी बहन की वर्ष 2013 में आग लगने से मौत हो गई थी। बहन की मौत के बाद से संजय मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया है।
-- -मामला प्रथम दृष्टया खुदकुशी का लग रहा है। शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। जिन कपड़ों और जेवर को पहनकर छात्र ने खुदकुशी की है, वह छोटी बहन के बताए जा रहे हैं। छात्र का मोबाइल फोन कब्जे में लिया गया है। सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना की जांच की जा रही है।
-आनंद कुमार, कोतवाली प्रभारी, अतर्रा।
-- --
-- बड़ी बहन के जलकर मरने से संजय को लगा था सदमा
महिला का शृंगार कर खुदकुशी करने वाले संजय वर्मा के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि बड़ी बहन राधा देवी की शादी बदौसा के गर्गपुर गांव में हुई थी। बेटी होने के बाद वह साल 2013 में जलने से उनकी मौत हो गई। जलने के बाद उसका इलाज पिता ने कराया था। बहन के पति और सास-ससुर पर जलाने का आरोप लगाया था। पति व सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मामला अदालत में चल रहा है। संजय को बड़ी बहन की मौत का गहरा सदमा लगा था। वह आए दिन उसे याद कर रोता रहता था। धर्मेंद्र ने बताया कि वह दो भाई और दो बहन थे। संजय सबसे छोटा था। वह केसीएनआईटी कॉलेज से फिटर ट्रेड से आईटीआई कर रहा था। यह उसका दूसरा वर्ष था। पिता शंभू वर्मा तमिलनाडु में इंडियन बैंक में ब्रांच मैनेजर हैं। फिलहाल उनका तबादला बबेरू हो गया है। घर में मां शांति देवी हैं।
फोटो25- मृतक संजय वर्मा। फाइल फोटो। स्रोत- परिजन।