फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After an argument with his wife on the phone, the laborer hanged himself

Banda News: फोन पर पत्नी से झगड़ाकर मजदूर ने फंदा लगा दी जान

Fri, 19 May 2023 06:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
After an argument with his wife on the phone, the laborer hanged himself
फोन पर पत्नी से झगड़ाकर मजदूर ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के छनेहरा गांव की घटना
- 10 दिन से मायके में रह रही है पत्नी
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। फोन पर पत्नी से हुई कहासुनी के बाद मजदूर ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों के बीच आपसी झगड़े के चलते पिछले 10 दिन से पत्नी मायके में थी।
देहात कोतवाली क्षेत्र के छनेहरा गांव निवासी अमित कुशवाहा (27) गुरुवार की रात माता-पिता के घर से खाना खाकर अपने घर गया था। शुक्रवार को मां नाश्ता के लिए जगाने पहुंची तो दरवाजे बंद मिले। पीछे की तरफ से बखरी के रास्ते अंदर गई तो कमरे में खपरैल की मयारी से रस्सी से उसका शव लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया।

चचेरे भाई जीतेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मृतक सूरत में रहकर मजदूरी करता था। दो भाइयों में बड़ा था। 10 दिन पहले पत्नी जमुना का भाई उसे लेने आया था। उसने जमुना को मायके जाने से मना किया था। दोनों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था। जमुना बच्चों को लेकर अपने मायके मटौंध चली गई थी। रात में उसकी फोन पर पत्नी से कहासुनी हुई। इसके चलते उसने फंदा लगाया है। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री है। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। पत्नी से कहासुनी का मामला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed