फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After an argument over not being given alcohol, the boy was strangled to death with a towel.

Banda News: शराब न पिलाने पर कहासुनी के बाद बालक की गमछे से गला कसकर की थी हत्या

Sun, 15 Feb 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 15 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
After an argument over not being given alcohol, the boy was strangled to death with a towel.
बांदा। शराब न पिलाने पर हुई आपसी गाली-गलौज के चलते युवक ने बालक की गमछा से गला कस दिया था। हत्यारोपी बालक को बेहोश जानकर वहां से चला गया था। जब देर शाम से बालक की तलाश शुरू हुई तो हत्यारोपी फिर दोबारा घटनास्थल पहुंचा। वहां पहुंच कर उसने जब देखा कि बालक की मौत हो गई तो उसने बालक के मुंह में बरसीम भर दी थी और भाग गया था। पुलिस ने हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बबेरू क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि सात फरवरी को कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव में एक 10 वर्षीय बालक का शव बरामद किया गया था। उसका वीडियोग्राफी व डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया था। इस मामले में बालक के पारिवारिक चाचा 19 वर्षीय सूरज को गिरफ्तार किया गया है। पूरे मामले में सीओ ने बताया कि हत्यारोपी सूरज ने पुलिस को बताया कि 31 जनवरी की रात सूरज ने दारू और मुर्गा की पार्टी की थी, जिसमें यह बालक भी शामिल हुआ था। यहां बालक की मां के पहुंच जाने पर वह अपने पुत्र को पकड़ लाई थी, और काफी खरी खोटी सुनाई थी।
विज्ञापन

इसके बाद पहली फरवरी को हत्यारोपी सूरज तालाब के भीटे पर बैठा दारू पी रहा था। इस बीच यह बालक भी वहां पहुंच गया था। बालक ने सूरज से दारू पिलाने की बात कही। जिस पर उसने मां की डांट का हवाला देते हुए दारू पिलाने से मना कर दिया। इस पर बालक उसका मोबाइल लेकर पास ही में सरसों के खेत में चला गया। दारू पीने के बाद सूरज ने अपना मोबाइल देखा तो वह नदारद था। इस पर उसने बालक को खोजा जो खेत में मिल गया। दोनों से मोबाइल को लेकर कहासुनी हो गई, इस पर सूरज ने नशे में बालक का गमछे से गला कस दिया। जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम तक जब बालक अपने घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू हुई तो हत्यारोपी दोबारा खेत पहुंचा और पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने बालक के मुंह में बरसीम ठूंस दी थी। जांच में बालक के साथ कुकर्म की पुष्टि नहीं हुई थी। गिरफ्तारी में एसआई अजीत कुमार सिंह, अरविंद कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed