फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After a quarrel with his wife, the husband consumed poison and died

Banda News: पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने खाया जहर, मौत

Mon, 12 Aug 2024 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
After a quarrel with his wife, the husband consumed poison and died
बांदा। घरेलू बात को लेकर पत्नी से हुई कहासुनी के बाद पति ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के नहर पटरी मोहल्ला निवासी जीतू उर्फ जीतेंद्र सिंह (30) ने रविवार की देर शाम जहर खा लिया। परिजन उसे लेकर बबेरू सीएचसी पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां से डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पिता अनिल कुमार ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। घटना के समय घर में नहीं था। जीतू अपनी पत्नी प्रियंका के साथ तिंदवारी पीएचसी में भांजी की निमोनिया की दवा लेने गया था। वहां से दोनों शाम को लौटे थे। उसके बाद वह गायत्री मंदिर में दर्शन करने गया था। वहां से आने पर पत्नी से कुछ मामूली कहासुनी होने पर उसने जहर ख लिया। पत्नी प्रियंका सात माह की गर्भवती भी है। बबेरू कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि आपसी कहासुनी का मामला है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed