{"_id":"68278c05c9073f0578005118","slug":"after-a-dispute-with-his-wife-the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-banda-news-c-212-1-bnd1006-126624-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
दीपक
- फोटो : स्रोत परिजन।
तिंदवारी। घरेलू बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। पत्नी कमरे से बाहर निकल आई तो पति ने कमरे का दरवाजा बंद लिया। उसने पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
थाना क्षेत्र के मूंगुस गांव निवासी दीपक (28) सूरत में काम करता था। पांच दिन पूर्व ही वह घर वापस आया था। गुरुवार की दोपहर किसी बात को लेकर पत्नी मालती से दीपक की कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर पत्नी कमरे से बाहर निकल आई। पति ने कमरा बंद किया और पंखे में रस्सी फंसाने के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
बेटी की किताबें कमरे में थीं। दीपक के पिता अशोक ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। कोई हरकत न होने पर खिड़की से झांककर देखा तो दीपक का शव फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में ले लिया। पिता ने बताया कि दीपक परदेस में रहकर काम करता था। पति-पत्नी के किसी आपसी कहासुनी से नाराज होकर उसके बेटे ने खुदकुशी कर ली। वह दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
नौ वर्ष पूर्व गांव में ही किया था प्रेम विवाह
दीपक ने नौ वर्ष पूर्व गांव की मालती राजपूत से प्रेम विवाह किया था। पांच दिन पूर्व परदेस से घर वापस आने के बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी से नाराज होकर दीपक ने खुदकुशी कर ली।