{"_id":"572ce65c4f1c1bbc4d5cd0ab","slug":"afraid-of-the-loss-provision-of-bread","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजी छिन जाने से रोटी के लाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजी छिन जाने से रोटी के लाले
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 07 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देते फुटपाथी दुकानदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत हटाए गए पटरी दुकानदारों ने शुक्रवार को फिर डीएम से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया और अपने बच्चों के भरण पोषण का वास्ता देकर दुकानों के लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग की। फुटपाथ व्यापारी संघर्ष समिति द्वारा दिए गए ज्ञापन मेें कहा कि रोजी छिन जाने से रोटी के लाले हैं।
विज्ञापन
डीएम से कहा कि उन्होंने एक हफ्ते पहले आश्वासन दिया था कि कहीं स्थाई जगह दी जाएगी। साथ ही जब्त किया सामान वापस होगा। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ। ज्ञापन देने वालों के साथ सपा नेता देवराज गुप्त और कांग्रेस नेता प्रशांत समुद्रे भी रहे। दुकानदारों में नफीस अहमद, कैलाश अनुरागी, राजेंद्र कबीर, जावेद, मोहम्मद फारूक, इरशाद, नसीम, तनवीर हुसैन, जयराम, संजू, संतोष, अजय, बल्लू, लल्लू खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन