फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Advocates took out a procession wearing black bands

Banda News: अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांध निकाला जुलूस

Mon, 24 Jun 2024 10:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 24 Jun 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Advocates took out a procession wearing black bands
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ ने सोमवार नए कानूनों के विरोध में काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाला। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा और कहा कि यह कानून जन विरोधी हैं। इन्हें तत्काल वापस लिया जाए।
विज्ञापन




जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अशोक कुमार दीक्षित की अगुवाई में सोमवार को अधिवक्ता संघ कार्यालय में एकजुट हुए। क्रमिक अनशन जारी रखते हुए पूर्व अध्यक्ष इकबाल बहादुर सिंह, राघवेंद्र सिंह भदौरिया, धर्म सिंह कछवाह, प्रमोद कुमार वर्मा, सुमित पांडेय, रामसुमन राजपूत, ब्रजेश पांडेय, रामकुमार, ऋषज्ञ वर्मा, आनंद वर्मा आदि को माला पहनाया और अनशन पर बैठाया।
विज्ञापन

अनशन स्थल से अध्यक्ष अशोक कुमार दीक्षित व महासचिव रामप्रकाश शिवहरे की अगुवाई में वकीलों ने चेहरे पर काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाला। मंडलायुक्त कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष ने कहा कि परिवर्तित धाराओं व कानूनोों के खिलाफ पूरे देश में आंदोलन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट बार के सचिव विक्रांत सिंह ने भी इस इस पर चिंता व्यक्त की है।उन्होंने कहा कि ये कानून जन व वकील विरोधी हैं तथा न्याय में बाधक हैं। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, रामस्वरूप सिंह, अवधेश गुप्ता, शंकर सिंह, राजेश दुबे सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे। अध्यक्ष ने बताया कि25 जून को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे और अनशन चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed