{"_id":"6755e2e4a9ad9830e00d707d","slug":"advocates-should-come-forward-to-provide-speedy-justice-to-the-poor-banda-news-c-212-1-bnd1005-119130-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गरीबों को त्वरित न्याय दिलाने को आगे आएं अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गरीबों को त्वरित न्याय दिलाने को आगे आएं अधिवक्ता
विज्ञापन
बांदा। अधिवक्ता परिषद ने अधिवक्ता दिवस को संविधान दिवस के रूप में मनाया। अपर आयुक्त ने कार्यक्रम में कहा कि अधिवक्ता समाज की महत्वपूर्ण कड़ी है। गरीबों को त्वरित व समय से न्याय दिलाने को वह आगे आएं।
कमिश्नरी मीटिंग हॉल में मुख्य अतिथि अपर आयुक्त प्रशासन भगवान शरण व विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री नीरज सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन संजय मिश्रा एडवोकेट व उमाशंकर पाल एडवोकेट ने किया। सीनियर एडवोकेट संतोष सिंह ने अधिवक्ता परिषद के कार्य व कार्यक्रम की प्रस्तावना पर चर्चा की। नीरज सिंह ने कार्यक्रम में परिषद की उपलब्धियों के बारे में बताया।
अन्य वक्ताओं में प्रांतीय उपाध्यक्ष अधिवक्ता परिषद उमाशंकर पटेल, जिला शासकीय अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह परिहार,राजाराम गुरुदेव, अधिवक्ता संघ के पूर्व सचिव राकेश कुमार सिंह, रजनीश श्रीवास्तव एडवोकेट आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। सीनियर अधिवक्ता गणेश बाजपेयी,हरिशंकर त्रिपाठी, हरिशंकर पटेल तथा चंद्र मोहन, कृष्ण मोहन को साल तथा गीता की पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। अधिवक्ता परिषद अध्यक्ष महेश सिंह तोमर एडवोकेट ने आभार व्यक्त किया।