{"_id":"661ebbe8e64fb8499705174d","slug":"administration-reached-farmers-doorstep-to-buy-wheat-banda-news-c-212-1-bnd1004-109390-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गेहूं खरीदने के लिए किसानों के दरवाजे पर पहुंचा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गेहूं खरीदने के लिए किसानों के दरवाजे पर पहुंचा प्रशासन
Tue, 16 Apr 2024 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 16 Apr 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
बांदा। जिला प्रशासन गेहूं खरीद के लिए खुद किसानों के दरवाजे पहुंचा। मंगलवार को डीएम, एडीएम, विपणन विभाग के अधिकारी केंद्र प्रभारी के साथ पचनेही गांव पहुंचे और यहां कांटा लगवाकर किसानों के गेहूं की तौल कराई। डीएम ने गेहूं बेचने वाले किसानों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। विपणन विभाग की मोबाइल टीम ने 392 क्विंटल गेहूं खरीदा और किसानों का तुरंत आनलाइन भुगतान किया गया।
जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और एडीएम राजेश कुमार, विपणन अधिकारी समीर शुक्ला मंगलवार को पचनेही गांव पहुंचे। यहां खरीद केंद्र की तीन टीमों ने कांटा लगाया और किसानों का गेहूं तौला गया। डीएम ने 103 क्विंटल गेहूं बेचने वाली महिला किसान सोनू देवी व 98 क्विंटल गेहूं बेचने वाली रेखा, 84 क्विंटल गेहूं बेचने वाली साधना सहित किसान दिलीप सिंह, समेल सिंह, अमित सिंह, अनुज सिंह, अमित सिंह, शैलेंदर सिंह, सिद्धार्थ सिंह, राकेश सिंह आदि को सम्मानित किया।
डीएम ने कहा कि किसानों का 48 घंटे के अंदर गेहूं का भुगतान कराया जाए। इस दौरान पपरेंदा, गोखरही, पचनेही के किसानों ने करीब नौ सौ क्विंटल गेहूं अपने दरवाजे पर ही बेचा। जिला सूचना अधिकारी रामजी दुबे सहित क्रय केंद्र प्रभारी प्रीतम सिंह, मनीष कुमार तिवारी, सुरेंद्र कुमार कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
खुले में पड़ा किसानों का खरीदा गया गेहूं
फोटो- 13 उपभोक्ता भंडार के बाहर खुले में पड़ा गेहूं। संवाद
खप्टिहा कलांं । कस्बे में स्थित केंद्रीय उपभोक्ता भंडार की क्षमता कम होने की वजह से जहां एक और क्षेत्रीय किसानों का गेहूं खुले आसमान के नीचे पानी पड़ा है। वहीं दूसरी और समय से तौल न हो पाने से भी खरीदा गया गेहूं बाहर ही पड़ा रहता है। केंद्र प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में लगभग 1000 क्विंटल से ऊपर की खरीद हो चुकी है, अभी तक एक भी ट्रक यहां से लोड होकर जिला मुख्यालय पी,सी,एफ केंद्र नहीं पहुंचा जा सका है। सैकड़ो क्विंटल गेहूं गोदाम के बाहर ही खुले आसमान के नीचे आज भी पड़ा हुआ है। कस्बे के ग्रामीणों ने मांग की है कि उक्त गोदाम को उच्चीकृत किया जाए, इसकी बाउंड्रीवॉल बनवाई जाए, ताकि इस तरह की दिक्कतें न हो। (संवाद)