फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Administration prepares for vaccine preparation on 22 January

22 जनवरी को वैक्सीन की तैयारी में जुटा प्रशासन

Mon, 18 Jan 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Administration prepares for vaccine preparation on 22 January
बांदा। पहले चरण के ‘मंगल टीका’ के बाद अब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग 22 जनवरी को दूसरे चरण के टीकाकरण की तैयारियों में जुट गया है। अबकी जिले के सभी 11 केंद्रों में टीकाकरण की संभावना है।
विज्ञापन

पहले की तरह दूसरे चरण में भी प्रत्येक बूथ में 100 कोरोना योद्धाओं को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाएगी। पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट में तैयार कोविशील्ड वैक्सीन की खेप आने के बाद 16 जनवरी को जबरदस्त प्रशासनिक तैयारियों और पुलिस पहरे के बीच टीकाकरण हुआ था।
विज्ञापन

पूर्व में चिह्नित 11 बूथों में वैक्सीन लगाई जानी थी, लेकिन ऐन वक्त पर शासन के बदलाव से मात्र चार केंद्रों पर ही टीकाकरण हुआ। 400 कोरोना योद्धा स्वास्थ्य कर्मियों का लक्ष्य निर्धारित था, लेकिन सिर्फ 263 ने ही वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन द्वारा दूसरे चरण के टीकाकरण की तिथि 22 जनवरी तय करते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एनडी शर्मा ने बताया कि टीकाकरण के लिए जिले में 11 बूथ चिह्नित हैं, सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
दूसरे चरण में कितने बूथों पर वैक्सीन लगाई जानी है, फिलहाल इसके निर्देश शासन से नहीं मिले हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पहले चरण में छूटे स्वास्थ्य कर्मियों को सारे राउंड पूरे होने के बाद टीका लगाया जाएगा।
मानक पूरे नहीं तो पंजीकरण होगा निरस्त
बांदा। मानक के मुताबिक अग्निकांड से निपटने के पर्याप्त इंतजाम न होने पर निजी अस्पतालों का पंजीकरण निरस्त हो सकता है। महाराष्ट्र के भंडारा स्थित अस्पताल में हुए अग्निकांड की घटना से सबक लेते हुए सीएमओ ने अभियान चलाकर अस्पतालों की जांच के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा सभी सरकारी अस्पतालों के चिकित्साधीक्षकों को फायर ब्रिगेड विभाग से एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) लेने के भी निर्देश दिए हैं। एनओसी न होने की खबर अमर उजाला ने प्रकाशित की थी।
सीएमओ डा. एनडी शर्मा ने बताया कि निजी अस्पतालों द्वारा एनओसी दिए जाने के बाद ही पंजीकरण होता है, फिर भी संसाधनों और सुरक्षा इंतजामों की जांच के लिए टीम गठित की गई है। नोडल अधिकारी एसीएमओ डा. आरएन प्रसाद को नियुक्त किया गया है। शीघ्र अभियान चलाया जाएगा।

मानक पूरे न होने पर पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि जिला पुरुष व महिला अस्पतालों सहित सभी सरकारी अस्पतालों के चिकित्साधीक्षकों को पत्र जारी कर अग्निशमन विभाग से एनओसी लेने को कहा गया है। साथ ही अस्पतालों में आग से बचाव के पर्याप्त संसाधन रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed