फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ADA, Banda, Mahoba and Chitrakoot sought clarification from CMO

एडी समेत बांदा, महोबा व चित्रकूट सीएमओ से स्पष्टीकरण मांगा

Sun, 08 Oct 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Oct 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
ADA, Banda, Mahoba and Chitrakoot sought clarification from CMO
मंडलीय समीक्षा बैठक लेते कमिश्नर अजय कुमार शुक्ल। - फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त अजय कुमार शुक्ल ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के अपर निदेशक सहित बांदा, महोबा व चित्रकूट सीएमओ से स्पष्टीकरण मांगा है। उन पर सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का समय-समय पर निरीक्षण न करने के आरोप हैं। पेंशन सत्यापन मामले में निर्देश दिए कि जहां भी इस काम में ढिलाई पाई जाए वहां के एसडीएम और बीडीओ का वेतन रोका जाए।
विज्ञापन


शनिवार को मयूर भवन में मंडलीय समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने कहा कि जिला अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता कम न हो। बांदा में निर्माणाधीन नया जिला अस्पताल शीघ्र संचालित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग अधिकारी शासन से बजट व स्टाफ मांगें। 50 लाख से ऊपर लागत वाली परियोजनाओं के लिए शासन से बजट मांगा जाए। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को प्राथमिक विद्यालयों का रोजाना निरीक्षण करने के निर्देश दिए। महोबा में प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण कम होने पर नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारियों से एसडीएम व बीडीओ कार्यालय में लंबित पेंशनों का सत्यापन 15 दिनों में कराने को कहा।
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन अधिकारियों को ट्रांसफार्मर की पर्याप्त उपलब्धता और बिजली आपूर्ति में सुधार के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी से नहरों की सिल्ट सफाई के लिए राशि अवमुक्त करने को कहा। यह भी निर्देश दिए कि नदियों किनारे स्थित गांवों को प्राथमिकता से ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) किया जाए। बैठक में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह (बांदा), शिवाकांत द्विवेदी (चित्रकूट), रामविशाल मिश्र (महोबा) व राजेंद्र प्रताप पांडेय (हमीरपुर), अपर आयुक्त डीएस उपाध्याय, संयुक्त विकास आयुक्त शिवकुमार मिश्रा, अपर निदेशक (स्वास्थ्य एवं चिकित्सा) डा.रमन, उप निदेशक (अर्थ एवं संख्या) एसएन त्रिपाठी, उप निदेशक (सूचना) भूपेंद्र सिंह यादव, सीडीओ आरके सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed