फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Action will be taken if dissatisfied feedback exceeds 20 percent.

Banda News: 20 फीसदी से अधिक असंतुष्ट फीडबैक पर होगी कार्रवाई

Tue, 13 Oct 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 13 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if dissatisfied feedback exceeds 20 percent.
बांदा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल अजीत कुमार ने सख्ती दिखाई है।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी माह में निस्तारित शिकायतों के सापेक्ष 20 प्रतिशत से अधिक असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर संबंधित मंडलीय अधिकारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि या अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को ऑनलाइन जनसुनवाई पोर्टल पर मिले असंतुष्ट फीडबैक की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा में उत्तर प्रदेश जल निगम-ग्रामीण और कृषि विभाग की स्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई। आयुक्त ने कहा कि पोर्टल पर शिकायत निस्तारित दर्ज करना पर्याप्त नहीं है। शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान और उसका संतुष्ट होना जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने असंतुष्ट शिकायतों के कारणों की समीक्षा कर दोबारा परीक्षण कराने और जरूरत के अनुसार शिकायतकर्ता से संपर्क कर समस्या हल करने को कहा। लंबित समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने और अधीनस्थ अधिकारियों की निगरानी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed