फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Action on many during first inspection of Nodal Officer

नोडल अधिकारी के पहले निरीक्षण में कई पर कार्रवाई

Thu, 10 Oct 2019 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
Action on many during first inspection of Nodal Officer
निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी व आयुक्त (खाद्य एवं रसद) मनीष चौहान और साथ में डीएम हीरा लाल। - फोटो : BANDA
बांदा। शासन द्वारा जिले के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी और प्रदेश के खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त मनीष चौहान (आईएएस) ने गुरुवार को अपने पहले निरीक्षण में कड़े तेवर अपनाए। बिसंडा ब्लाक के उमरेंहडा गांव में निरीक्षण के दौरान गर्भवतियों को टीका न लगाने की शिकायत पर एएनएम को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए। खाद्य निरीक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई को कहा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्ति के बाद अपने पहले निरीक्षण भ्रमण में श्री चौहान ने उमरेंहडा गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चकबंदी की शिकायतें हुईं। नोडल अधिकारी ने डीएम को निर्देश दिए कि चकबंदी के दोषी अधिकारियों व कर्मियों पर कार्रवाई करें। चकबंदी अधिकारी कैंप लगाकर समस्याएं दूर करें।
विज्ञापन

कई योजनाओं का मौके पर सत्यापन किया। शौचालय की दूसरी किस्त न मिलने, आंगनबाड़ी के अभिलेख पूरे न होने पर असंतोष जताया। प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से पठन-पाठन, पुस्तक, ड्रेस, जूता-मोजा वितरण, मिड-डे मील आदि के बारे में पूछा। ग्रुप हाउसिंग योजना के तहत बनाए गए आवासों का निरीक्षण किया। इनमें अब तक बिजली कनेक्शन न होने पर नाराजगी जताते हुए एक हफ्ते में कनेक्शन कराने और 15 दिन में कमेटी बनाकर आवंटियों को कब्जा दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बिसंडा थाने और अतर्रा तहसील का निरीक्षण किया। अतर्रा में आपूर्ति निरीक्षक का काम दुरुस्त नहीं मिला। स्टाफ के बैठने के व्यवस्था भी ठीक नहीं थी। नोडल अधिकारी ने डीएसओ के निर्देश दिए कि खाद्य निरीक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए लिखें। आयुर्वेदिक कालेज के निरीक्षण में वहां चल रहा निर्माण समय से पूरा न होने पर जिम्मेदारी तय करने को कहा।
नोडल अधिकारी के साथ निरीक्षण में डीएम हीरालाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी काम गुणवत्ता और समयबद्ध पूरे करें। अब शिकायतें मिलीं तो कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। निरीक्षण के दौरान एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, सीएमओ डा.संतोष कुमार, परियोजना निदेशक आरपी मिश्रा, एनआरएलएम उपायुक्त केके पांडेय, अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल, डीपीआरओ संजय यादव, अधिशासी अभियंता बिजली आदि शामिल रहे।

नोडल अधिकारी को बताई समस्याएं
अतर्रा। तहसील परिसर के निरीक्षण पर आए शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग मनीष चौहान को नगर पालिका के आंदोलित सदस्यों ने समस्याओं से अवगत कराया। नोडल अधिकारी ने सदस्यों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मौके पर जिलाधिकारी हीरा लाल, एसडीएम सौरभ शुक्ला, क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह, राजीव प्रताप, इंस्पेक्टर रामेंद्र तिवारी, बिसंडा थानाध्यक्ष तारा सिंह पटेल, तहसीलदार सुशील कुमार समेत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed