फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   action

सोख्ता गड्ढों के निर्माण में ढिलाई पर 26 सचिवों को नोटिस

Mon, 06 Dec 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
action
बांदा। जिले के पांच विकास खंडों की 41 ग्राम पंचातयों की ओर से सोख्ता गड्ढों का निर्माण शुरू न होने पर सीडीओ ने 26 सचिवों सहित सहायक विकास अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। चेतावनी दी है कि 15 दिसंबर तक निर्माण न हुआ तो प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांवों में सोख्ता गड्ढे खोदकर गांव का कचरा डाला जाएगा, इससे खाद बनेगी। पंचायत राज विभाग ग्राम पंचायतों से यह गड्ढे बनवा रहा है। प्रत्येक गड्ढा 10 फिट लंबा और 10 फिट चौड़ा व 6 फिट गहरा होगा। प्रत्येक की लागत 11,700 रुपये स्वीकृत की गई है। तमाम गांवों में गड्ढा खुदाई का काम शुरू नहीं हुआ। जबकि धनराशि दो माह पूर्व दी जा चुकी है। इस पर सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने बबेरू ब्लाक में ग्राम पंचायत बड़ागांव के सचिव अर्जुन सिंह, कलाना गांव के अनिल सिंह, मियां बरौली गांव के अजय सिंह, पतवन के चंद्रराज, टोलाकाजी के सत्येंद्र को नोटिस जारी की है।
विज्ञापन

इसी तरह तिंदवारी ब्लाक में ग्राम पंचायत निवाइच के सचिव संतोष कुमार, वासिलपुर की पुष्पा प्रियदर्शनी, दोहतरा के अभिषेक राठौर, चिल्ला, सादीमदनपुर के प्रदीप राना और जसपुरा ब्लाक में महाबरा गांव सचिव दिनेश कुमार, गड़रिया की पूजा सिंह, नांदादेव के अनुज कुमार माथुर, नरौली गांव के राजकुमार को नोटिस दिया गया है। महुआ ब्लाक में बरसड़ा बुजुर्ग, भंसरौड़, जखनी, माधौपुर के शशि प्रकाश, बिसंडा ब्लाक में भदावल, गड़ांव, चौसड़ व बल्लान के सचिव अखिलेश कुमार, लमेहटा के देवेंद्र कुमार, कुसुमा गांव के आकाश वर्मा, बीरी बिरहंड, उतरवां, शाहपुरसानी के सचिव रामदास, तेंदुरा, नांदनमऊ, रानीपुर के हर्ष कुमार, अमवां, बाघा, डभनी के अरविंद कुमार, कोर्रही के सुरेश कुमार, पवई, बछौंधा, लौली टीकामऊ के प्रमोद कुमार, मरौली, बिसंडी, बेल्दान के राममूरत, पवइया के अरूण कुमार, कैरी के अंकित अवस्थी, कुल्लूखेड़ा के सचिव शशांक दीक्षित सहित सहायक विकास अधिकारियों को नोटिस जारी कर कहा है कि सोख्ता गड्ढ़ों के लिए 11700 रुपये की धनराशि आवंटन के बाद भी इनका काम शुरू नहीं हुआ है। सीडीओ ने इन सभी से दो दिन में स्पष्टीकरण और 15 दिसंबर तक गड्ढा निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed