फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Accused of beating a woman and feeding her poison

Banda News: महिला को पीटकर जहर खिलाने का आरोप, चार पर रिपोर्ट

Thu, 11 Jul 2024 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating a woman and feeding her poison
अतर्रा। शादी के बाद ससुरालियों ने कम दहेज मिलने की बात कहकर महिला को प्रताड़ित किया। उसे जहर खिला दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर, जेठ, व ननद के खिलाफ प्रताड़ित करने एवं दहेज अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के बरौली आजम गांव निवासी सिधुवा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने बीते 2019 में अपनी बेटी संगम देवी की शादी अधरौरी गांव निवासी शैलेंद्र के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति शैलेंद्र, जेठ पुष्पेंद्र, नंनद सरिता, ससुर मुन्नीलाल द्वारा दहेज कम मिलने की बात कहकर उनकी बेटी को मायके से एक लाख रुपये नगद व बाइक दिलाने की मांग करके प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि बीते दो जुलाई की देर रात पति व अन्य ससुरालवालों ने मिलकर उनकी बेटी को मारपीट करके घायल कर दिया। जबरन उसे जहर खिला दिया। घटना के बाद मायके में फोन से बेटी द्वारा जहर खा लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर वह मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर सारी जानकारी हासिल करने पर उन्हें असलियत का पता चला। बिसंडा थाना पुलिस ने पति, जेठ, ननद और ससुर के खिलाफ मारपीट, प्रताड़ित करने एवं दहेज अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष बिसंडा श्यामबाबू शुक्ला ने कहा रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना एसआई मो. अकरम सिद्दीकी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed