{"_id":"688674a15d106f184c0d9894","slug":"accused-arrested-for-giving-fake-information-about-bus-accident-banda-news-c-212-1-sknp1006-130690-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बस हादसे की फर्जी सूचना देने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बस हादसे की फर्जी सूचना देने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल और अलीहा गांव के बीच दो बसों की आपस में भिड़ंत हाेने पर दो लोगों की मौत और दो घायल की फर्जी सूचना देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि 20 जून को पतवन गांव निवासी विकास ने यूपी डायल-112 में कॉल करके सूचना दी थी कि बबेरू क्षेत्र के मुरवल और अलीहा गांव के बीच दो बसों की आपस में भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई है, दो अन्य घायल हुए हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए डायल-112, स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी व 108 एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची थीं। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि ऐसी कोई सड़क दुघर्टना नहीं हुई है। जांच में पता चला कि युवक ने जानबूझकर गलत सूचना देकर सरकारी संसाधनों का फर्जी उपयोग किया। जिस पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रविवार को आरोपी विकास को उसके गांव से गिरफ्तार कर एसडीएम के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तारी टीम में एसआई प्रदीप कुमार व इंद्रजीत शामिल रहे।