Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Accused acquitted following a settlement in a cheque bounce case

Banda News: चेक बाउंस के मामले में समझौते के बाद आरोपी दोषमुक्त

Fri, 27 Nov 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Accused acquitted following a settlement in a cheque bounce case
बांदा। चेक बाउंस के मामले में समझौते के बाद विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय सत्यवीर सिंह की अदालत ने आरोपी सिद्दीक अख्तर को दोषमुक्त कर दिया। आरोपी ने परिवादी को चेक की पूरी 1.38 लाख की धनराशि अदा कर दी थी।
विज्ञापन

परिवादी मोहम्मद आमिर मसूदी निवासी छिपटहरी ढाल के नीचे कोतवाली नगर ने अदालत में परिवाद दाखिल कर बताया था कि मेडिकल उपकरणों के कमीशन का काम करने वाले परिचित सिद्दीक अख्तर ने 20 फरवरी 2025 को चार माह के लिए 2.50 लाख रुपये उधार लिए थे। आरोपी ने आठ अगस्त 2025 को 1.38 लाख का चेक दिया था। शेष 1.12 लाख रुपये छह माह बाद देने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

परिवादी ने चेक बैंक में लगाया तो खाते में पर्याप्त धनराशि नहीं होने से वह बाउंस हो गया। 27 सितंबर 2025 को कानूनी नोटिस भेजकर अदालत में वाद दायर किया गया। विचारण के दौरान न्यायालय के प्रयास से दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवादी ने शपथपूर्वक बयान दिया कि आरोपी ने चेक की पूरी 1.38 लाख की राशि चुका दी है। लिखित सुलहनामे और परिवादी के बयान के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed